For more study material join our Whatsapp Channel Join Now!

Pages

उत्तर प्रदेश की अंतिम जनगणना रिपोर्ट- 2011 | Final Report of Uttar Pradesh Census- 2011

2011 के जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश का कुल साक्षरता दर 67.7% रहा है, जिसमें पुरुष साक्षरता 77.30% और महिला साक्षरता 57.20% है..Read More on ApnaUPSC

2011 की अंतिम जनगणना रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 19,98,12,341 है, जो कि भारत की कुल आबादी का 16.50% या छठवाँ हिस्सा है और देश के अन्य राज्यों के संदर्भ में सर्वाधिक है। वही उत्तर प्रदेश के क्षेत्रफल की बात करें तो यह राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र के बाद चौथे स्थान पर है। उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल (2,43,286 वर्ग किमी) भारत के कुल क्षेत्रफल का 7.33% है। 

Uttar Pradesh census report - 2011
उत्तर प्रदेश जनगणना रिपोर्ट- 2011

उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या - 2011

  वर्ष         प्रदेश की कुल जनसंख्या     पुरुष         महिला    
1991    13,87,60,417 7,37,45,994 6,50,14,423
2001    16,61,97,921 8,75,65,369 (52.7%) 7,86,32,552 (47.3%)
2011     19,98,12,341 10,44,80,510 (52.2%) 9,53,31,831 (47.72%)

भारत की कुल शहरी जनसंख्या में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के बाद द्वितीय स्थान पर है जो कि सम्पूर्ण भारत के शहरी जनसंख्या का 11.79% है, वही देश की कुल ग्रामीण जनसंख्या में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है जो कि सम्पूर्ण भारत के ग्रामीण जनसंख्या का 18.63% है। उत्तर प्रदेश की जीवन प्रत्याशा 62.7 वर्ष है जिसमे पुरुषों का जीवन प्रत्याशा 61.8 वर्ष एवं महिलाओं की जीवन प्रत्याशा 63.7 वर्ष है। 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश में 0 से 6 वर्ष आयु समूह के जनसंख्या 30791331 है जो की उत्तर प्रदेश के कुल जनसंख्या का 15.41% है। वर्ष 2001 के जनगणना के तुलना में 0 से 6 वर्ष आयु समूह की जनसंख्या का अनुपात 3.59% तक घटा है।

उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक आंकड़े
(जनगणना - 2011)

 💢 कुल गाँव  1.06 लाख
 💢 कुल आबाद गाँव  97,814
 💢 कुल ग्राम पंचायत  58,189
 💢 कुल न्याय पंचायत  8,135
 💢 कुल सामुदायिक विकास खंड  820
 💢 कुल तहसील  351
 💢 कुल नगर पंचायत  546
 💢 कुल नगर  648
 💢 कुल नगर पालिका  200
 💢 कुल नगर निगम  17
 💢 कुल मण्डल  18
 💢 कुल जिला  75 

उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक आबादी वाले पाँच जिलें
(जनगणना - 2011)

 💢 प्रयागराज  59,54,391
 💢 मुरादाबाद  47,72,006
 💢 गाज़ियाबाद   46,81,645
 💢 आजमगढ़  46,13,913
 💢 लखनऊ  45,89,838

उत्तर प्रदेश के मिलियन प्लस नगर (कुल 7)
(जनगणना - 2011)

 💢 कानपुर नगर  29,20,067
 💢 लखनऊ  29,01,474
 💢 गाज़ियाबाद  23,58,525
 💢 आगरा  17,46,467
 💢 वाराणसी  14,35,113
 💢 मेरठ  14,24,908
 💢 प्रयागराज  12,16,719

उत्तर प्रदेश के सबसे कम आबादी वाले पाँच जिलें
(जनगणना - 2011)

 💢 महोबा  8,75,958
 💢 चित्रकूट  9,91,730
 💢 हमीरपुर    11,04,285
 💢 श्रावस्ती  11,17,361
 💢 ललितपुर  12,215,92

उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक पुरुष आबादी वाले पाँच जिलें
(जनगणना - 2011)

 💢 प्रयागराज  31,31,807
 💢 मुरादाबाद  25,03,186
 💢 गाज़ियाबाद   24,88,834
 💢 कानपुर नगर  24,59,806
 💢 लखनऊ  23,94,476

उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक महिला आबादी वाले पाँच जिलें
(जनगणना - 2011)

 💢 प्रयागराज  28,22,584
 💢 आजमगढ़  23,28,909
 💢 जौनपुर    22,73,739
 💢 मुरादाबाद  22,68,820
 💢 लखनऊ  21,95,362

उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक आबादी (0 से 6 आयु वर्ग) वाले पाँच जिलें
(जनगणना - 2011)

 💢 प्रयागराज  8,85,355
 💢 मुरादाबाद  7,84,219
 💢 सीतापुर   7,47,558
 💢 आजमगढ़  7,06,085
 💢 बरेली  7,01,416

उत्तर प्रदेश की दशकीय वृद्धि दर - 2011

2001 से 2011 के दौरान उत्तर प्रदेश का दशकीय वृद्धि दर 20.22% तक रहा है, जोकि सम्पूर्ण भारत के औसत दशकीय  वृद्धि दर का 17.72% से भी अधिक है। 2011 के जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश के पुरुषों की दशकीय वृद्धि दर 19.31% एवं महिलाओं का दशकीय वृद्धि दर 21.23% रहा है। वही दशकीय वृद्धि के दृष्टिकोण से भारत के राज्यों में उत्तर प्रदेश का स्थान 15वाँ स्थान रहा है।  उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक दशकीय वृद्धि दर 2001 की जनगणना में (+25.85%) अंकित की गई है और सबसे कम दशकीय वृद्धि दर 1921 के जनगणना में नकारात्मक  (-3.08%) दर्ज की गई है।  वही सम्पूर्ण भारत की सर्वाधिक दशकीय वृद्धि 1971 के जनगणना के दौरान (+24.80%) दर्ज की गई है। वर्ष 1921 के जनगणना के दौरान सम्पूर्ण भारत का दशकीय वृद्धि दर नकारात्मक (-0.31%) दर्ज किया गया था, 1921 के उपरांत सम्पूर्ण भारत एवं उत्तर प्रदेश की दशकीय वृद्धि दर हमेशा धनात्मक रही है। 

उत्तर प्रदेश के शीर्ष दशकीय वृद्धि दर वाले पाँच जिलें
(जनगणना - 2011)

 💢 गौतमबुद्धनगर  49.10%
 💢 गाज़ियाबाद  41.30%
 💢 श्रावस्ती  30.50%
 💢 बहराइच  29.30%
 💢 बलरामपुर  27.72%

उत्तर प्रदेश के न्यूनतम दशकीय वृद्धि दर वाले पाँच जिलें
(जनगणना - 2011)

 💢 कानपुर नगर  9.9%
 💢 हमीरपुर  11.1%
 💢 बागपत  11.9%
 💢 फतेहपुर  14.1%
 💢 देवरिया  14.2%

उत्तर प्रदेश का जनसंख्या घनत्व - 2011

2011 के जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश का औसत जनसंख्या घनत्व 829 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी रहा है, वही सम्पूर्ण भारत का औसत जनघनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी रहा है। 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से उत्तर प्रदेश, भारत के राज्यों में चौथे स्थान पर रहा है।  2001 से 2011 के जनगणना के दौरान उत्तर प्रदेश की जनसंख्या घनत्व में 139 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी की वृद्धि हुई है। वर्ष 2001 की जनगणना में उत्तर प्रदेश का जनघनत्व 690 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी दर्ज की गई थी जो कि 2011 के जनघनत्व से 139 कम है। 

उत्तर प्रदेश के शीर्ष जनसंख्या घनत्व वाले पाँच जिलें
(जनगणना - 2011)

 💢 गाज़ियाबाद  3971
 💢 वाराणसी  2395
 💢 लखनऊ  1816
 💢 संतरविदास नगर (भदोही)   1555
 💢 कानपुर नगर  1452

उत्तर प्रदेश के न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाले पाँच जिलें 
(जनगणना - 2011)

 💢 ललितपुर  242
 💢 सोनभद्र  270
 💢 हमीरपुर  275
 💢 महोबा  279
 💢 चित्रकूट  308

उत्तर प्रदेश का साक्षरता दर - 2011

2011 के जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश का कुल साक्षरता दर 67.7% रहा है, जिसमें पुरुष साक्षरता 77.30% और महिला साक्षरता 57.20% है। वही 2011 के जनगणना के आधार पर सम्पूर्ण भारत का साक्षरता दर 74.04% रहा है। वर्ष 2001 से 2011 के दौरान उत्तर प्रदेश की साक्षरता दर में 11.34% की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2001 की जनगणना में उत्तर प्रदेश का साक्षरता दर 56.36% था। साक्षरता की दृष्टि से उत्तर प्रदेश भारत का 29वें स्थान वाला राज्य है।

उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक साक्षरता वाले पाँच जिलें
(जनगणना - 2011)

 💢 गौतमबुद्ध नगर  80.12%
 💢 कानपुर नगर  79.71%
 💢 औरैया  78.95%
 💢 इटावा   78.41%
 💢 गाज़ियाबाद  78.10%

उत्तर प्रदेश के न्यूनतम साक्षरता वाले पाँच जिलें 
(जनगणना - 2011)

 💢 श्रावस्ती  46.74%
 💢 बहराइच  49.40%
 💢 बलरामपुर  49.51%
 💢 बदायूं  51.30%
 💢 रामपुर  53.34%

उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक पुरुष साक्षरता वाले पाँच जिलें
(जनगणना - 2011)

 💢 गौतमबुद्ध नगर  88.1%
 💢 औरैया  86.11%
 💢 इटावा  86.10%
 💢 गाज़ियाबाद   85.42%
 💢 झांसी  85.40%

उत्तर प्रदेश के न्यूनतम पुरुष साक्षरता वाले पाँच जिलें 
(जनगणना - 2011)

 💢 श्रावस्ती  57.2%
 💢 बहराइच  58.34%
 💢 बलरामपुर  59.73%
 💢 बदायूं  61%
 💢 रामपुर  61.40%

उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक महिला साक्षरता वाले पाँच जिलें
(जनगणना - 2011)

 💢 कानपुर नगर  75.10%
 💢 लखनऊ  71.54%
 💢 गौतमबुद्धनगर  70.82%
 💢 औरैया  70.61%
 💢 गाज़ियाबाद  69.80%

उत्तर प्रदेश के न्यूनतम महिला साक्षरता वाले पाँच जिलें 
(जनगणना - 2011)

 💢 श्रावस्ती  34.80%
 💢 बलरामपुर  38.43%
 💢 बहराइच  39.20%
 💢 बदायूं  40.10%
 💢 रामपुर  44.44%

उत्तर प्रदेश का लिंगानुपात - 2011

2011 के जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश में का लिंगानुपात 912 रही है। वही 2011 की जनगणना में सम्पूर्ण भारत का लिंगानुपात 943 रहा है। 2001 की जनगणना में प्रदेश का लिंगानुपात 898 थी। लिंगानुपात और शिशु लिंगानुपात दोनों के ही संदर्भ में उत्तर प्रदेश का स्थान 26वाँ है। 

उत्तर प्रदेश के शीर्ष लिंगानुपात वाले पाँच जिलें
(जनगणना - 2011)

 💢 जौनपुर  1024
 💢 आजमगढ़ 1019
 💢 देवरिया 1017
 💢 प्रतापगढ़  998
 💢 सुल्तानपुर 983

उत्तर प्रदेश के न्यूनतम लिंगानुपात वाले पाँच जिलें
(जनगणना - 2011)

 💢 गौतमबुद्धनगर  851
 💢 बागपत/हमीरपुर 861
 💢 कानपुर/बांदा/मथुरा 863
 💢 औरैया   864
 💢 जालौन 865

उत्तर प्रदेश की अनुसूचित जातियाँ - 2011

2011 के जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जातियों की जनसंख्या 4,13,57,608 है, जो कि राज्य के कुल जनसंख्या का 20.7% है। सम्पूर्ण भारत में अनुसूचित जातियों की जनसंख्या 16.60% है। भारत की सर्वाधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या वाला राज्य उत्तर प्रदेश है जबकि देश में अनुसूचित जाति की सर्वाधिक प्रतिशत वाला राज्य पंजाब (31.9%) है, उत्तर प्रदेश इस मामले में 20.7% अनुसूचित जाति के साथ चौथे स्थान पर है। जबकि अन्य राज्यों में अनुसूचित जातियों की जनसंख्या निम्न प्रकार है....

उत्तर प्रदेश 4,13,57,608
पश्चिम बंगाल 2,14,63,270
बिहार 1,65,67,325
तमिलनाडु 1,44,38,445

उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या वाले पाँच जिलें
(जनगणना - 2011)

 💢 सीतापुर 14,46,427
 💢 प्रयागराज 13,09,851
 💢 हरदोई 12,74,505
 💢 आजमगढ़ 11,71,378
 💢 खीरी 10,61,782

उत्तर प्रदेश के न्यूनतम अनुसूचित जाति जनसंख्या वाले पाँच जिलें
(जनगणना - 2011)

 💢 बागपत 1,49,060
 💢 श्रावस्ती 1,89,334
 💢 गौतमबुद्ध नगर  2,16,105
 💢 महोबा 2,20,898
 💢 ललितपुर 2,40,519

उत्तर प्रदेश की अनुसूचित जनजातियाँ - 2011

2011 के जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या 11,34,273 है, जो कि राज्य के कुल जनसंख्या का 0.6% है। सम्पूर्ण भारत में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या 10,42,81,034 (8.6%) है। भारत की सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाला राज्य मध्य प्रदेश है जबकि देश में अनुसूचित जनजाति की सर्वाधिक प्रतिशत वाला राज्य मिजोरम (94.4%) है एवं देश में अनुसूचित जनजाति की सर्वाधिक प्रतिशत वाला केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप (94.8%) है। अन्य राज्यों में अनुसूचित जातियों की जनसंख्या निम्न प्रकार है....

मध्य प्रदेश 1,53,16,784
महाराष्ट्र 1,05,10,213
ओडिशा 95,90,756
राजस्थान 92,38,534
गुजरात 89,17,174

उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाले पाँच जिलें
(जनगणना - 2011)

 💢 सोनभद्र 3,85,018
 💢 बलिया 1,10,114
 💢 देवरिया 1,09,894
 💢 कुशीनगर 80,269
 💢 ललितपुर 71,610

उत्तर प्रदेश के न्यूनतम अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाले पाँच जिलें
(जनगणना - 2011)

 💢 बागपत 14
 💢 कन्नौज 15
 💢 बदायूं  58
 💢 एटा 140
 💢 औरैया/काशीराम नगर (कासगंज) 150

उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या प्रतिशत वाले पाँच जिलें
(जनगणना - 2011)

 💢 सोनभद्र 20.7%
 💢 ललितपुर 5.9%
 💢 देवरिया 3.54%
 💢 बलिया 3.4%
 💢 कुशीनगर 2.3%

Note! उपरोक्त डाटा में कोई त्रुटि होने या आकड़ों को संपादित करवाने के लिए साथ ही अपने सुझाव तथा प्रश्नों के लिए कृपया Comment कीजिए अथवा आप हमें ईमेल भी कर सकते हैं, हमारा Email है - upscapna@gmail.com

About the Author

A teacher is a beautiful gift given by god because god is a creator of the whole world and a teacher is a creator of a whole nation.

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.
Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.