For more study material join our Whatsapp Channel Join Now!

Pages

नवंबर 2023 करेंट अफेयर्स - Current Affairs in Hindi

भारत में पहले 'दूरसंचार उत्कृष्टता केंद्र' की शुरुआत उत्तर प्रदेश में की जाएगी। इस केंद्र के अंतर्गत 5G-AI तकनीक के क्षेत्र में तथा 6G तकनीक के लॉन्च

November Current affairs in hindi: Apna UPSC विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए मासिक करेंट अफेयर्स का लेख प्रस्तुत कर रहा है. आज के इस लेख में राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, खेल, प्रौद्योगिकी इत्यादि से संबंधित ज्वलंत एवं उपयोगी मुद्दों का संकलन शामिल है। आशा है हर माह प्रेषित किया जाने वाला यह मासिक लेख पाठकों के तैयारी में उपयोगी सिद्ध होगा।

नवंबर 2023 करेंट अफेयर्स
नवंबर 2023 करेंट अफेयर्स

इस लेख में अक्टूबर 2023 में घटित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के उपयोगी तथा ज्वलंत मुद्दे, आर्थिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक मुद्दों का बेतरतीब ढंग से संकलन किया गया है। आप इसे एक मासिक नोट्स के भांति समझ सकते है एवं अपने संज्ञान में ले सकते है। 

संयुक्त राष्ट्र चार्टर का अनुच्छेद 99 (Article- 99 of the UN charter in hindi)

  • हाल ही में इस्राइल एवं गाज़ा विवाद के संबंध में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 99 को लागू किया।
  • इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को गाज़ा में इज़रायल की कार्रवाईयों के संभावित खतरे के विषय में आगाह करना था।
  • अनुच्छेद 99 संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अंतर्गत एक प्रावधान है, यह अनुच्छेद लागू करने का तात्पर्य महासचिव को अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिये संभावित जोखिमों के मामले में सुरक्षा परिषद का ध्यान केंद्रित करने का अधिकार प्रदान करता है। 
  • अनुच्छेद 99 को लागू करने के लिये सुरक्षा परिषद की भागीदारी की आवश्यकता होती है।
संयुक्त राष्ट्र का चार्टर: संयुक्त राष्ट्र का चार्टर UN का संस्थापक दस्तावेज़ है। 26 जून, 1945 को सैन फ्रांसिस्को में इस पर हस्ताक्षर किये गए थे तथा 24 अक्तूबर, 1945 को इसे लागू किया गया था। संयुक्त राष्ट्र चार्टर अंतर्राष्ट्रीय कानून का एक माध्यम है जिससे संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश सम्बद्ध हैं। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ), संयुक्त राष्ट्र का प्राथमिक न्यायिक निकाय, अपने कानून द्वारा संचालित होता है, जो संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अभिन्न अंग के रूप में कार्य करता है। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) का मुख्यालय हेग (नीदरलैंड) में है।

भारत और तंजानिया के मध्य समझौता (Agreement between India and Tanzania) 

  • अक्टूबर 2023 में तंजानिया के राष्ट्रपति सामिया सुलुह हसन भारत आए थे। तंजानिया के राष्ट्रपति द्वारा भारत की राजकीय यात्रा के दौरान कुल 6 समझौतों के ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।
🔸भारत के प्रमुख ऑपरेशन एवं संबंधित देश 🔸
👉 ऑपरेशन करुणा-  चक्रवात मोचा से पीड़ित म्यांमार के नागरिकों की सहायता के लिए। 
👉 ऑपरेशन कावेरी- सूडान में फसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए। 
👉 ऑपरेशन दोस्त - तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से तबाह हुए लोगों की रक्षा हेतु। 
👉 ऑपरेशन गंगा - यूक्रेन-रूस संकट के बीच यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को भारत वापस लाने के लिए।
👉 ऑपरेशन देवी शक्ति - अफगानिस्तान से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए।
👉 ऑपरेशन अजय - इजरायल एवं हमास के युद्ध के बीच भारतीय नागरिकों को इज़राइल से भारत लाने के लिए ।
👉 ऑपरेशन ब्राडर स्वॉर्ड - भारत एवं संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) द्वारा  इंटरनेशनल मेल सिस्टम (IMS) के द्वारा फ़र्मास्युटिकल्स उपकरणों तथा रसायनों के अवैध परिवहन को रोकने के लिए संयुक्त रूप से चलाया गया ऑपरेशन।
👉 ऑपरेशन मर्यादा - उत्तराखंड के सभी पर्यटन तथा धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने हेतु।
👉 ऑपरेशन उपलब्ध - इसे रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा अवैध टिकटिंग करने वाले दलालों के खिलाफ चलाया गया।
👉 ऑपरेशन अमानत - भारतीय रेल द्वारा यात्रियों के खोए हुए सामानों के ट्रैकिंग हेतु चलाया गया था।
👉 ऑपरेशन सतर्क - इसे रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा ट्रेनों में अवैध तंबाकू और अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए चलाया गया था।
👉 ऑपरेशन गरुण - नशीली दवाओं की तस्करी पर आपराधिक खुफिया जानकारी का तेजी से आदान-प्रदान के लिए CBI द्वारा शुरू किया गया।
👉 ऑपरेशन मेघ चक्र - CBI द्वारा बाल यौन शोषण सामग्री के प्रसार और साझा करने के खिलाफ चलाया गया।

एक्सपो 2030 वर्ल्ड फेयर: फीफा वर्ल्ड कप 2034 की मेजबानी प्राप्त करने के बाद सऊदी अरब की दूसरी उपलब्धि

  • फीफा वर्ल्ड कप 2034 के आयोजन को प्राप्त करने के बाद, सऊदी अरब ने इटली और साउथ कोरिया को पीछे छोड़कर एक और उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता के बाद, सऊदी अरब ने 2030 में होने वाली वर्ल्ड एक्सपो का आयोजन करने का हक प्राप्त किया है, जो रियाद में होगा। 
  • यह उपलब्धि सऊदी अरब के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है, इससे वह दुनियाभर के लोगों को अपने सांस्कृतिक, तकनीकी, और आर्थिक उन्नति को दिखा सकता है। यह भी साबित कर सकता है कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विजन 2030 प्रोग्राम ने सच्चाई में मील का पत्थर साबित किया है।
  • क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का विजन 2030 प्रोग्राम ने सऊदी अरब को समृद्धि, प्रौद्योगिकी, और आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एक सूचीपत्र प्रदान की है, और यह उपलब्धि उस परियोजना को सफलता की दिशा में बढ़ावा दे सकती है।

माइकल डगलस: 'सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट' से सम्मानित

हॉलीवुड के प्रमुख अभिनेता माइकल डगलस को हाल ही में 'सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। गोवा में आयोजित आंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव (IFFI) के दौरान, 'एंटमैन' फेम हॉलीवुड अभिनेता माइकल डगलस को सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

40वें कोस्ट गार्ड कमांडरों का सम्मेलन: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तटरक्षक कमांडरों के सम्मेलन का उद्घाटन किया

नई दिल्ली में 40वें कोस्ट गार्ड कमांडरों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन को तटरक्षक मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में समुद्री सुरक्षा और संरक्षा को बढ़ाने पर चर्चा हुई, साथ ही भविष्य के लिए रोडमैप, विभिन्न नीति और रणनीतिक मुद्दे, चुनौतियों को कुशलतापूर्वक दूर करने के तरीकों पर भी भी विचार किए गए। इस सम्मेलन के एजेंडे में खोज और बचाव अभियान, समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया, और प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ अभियान जैसे मुद्दे शामिल थे। इस सम्मेलन में, 30 नवंबर को रक्षा मंत्री ने SPARROW (अधिकारियों की ऑनलाइन गोपनीय रिपोर्ट) का प्रमोशन किया, जिससे तटरक्षक पहली सशस्त्र बल बन गई है जिसने सभी फ्लैग रैंक अधिकारियों की गोपनीय रिपोर्ट को ऑनलाइन मॉड्यूल में सम्मिलित किया है।

ICC Men's T20 World Cup 2024: युगांडा पहली बार हुआ क्वालीफाई

क्वालीफायर के अफ्रीका राउंड के आखिरी दौर के मैचों में रवांडा को हराने के बाद युगांडा आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप 2024 के लिए क्वालीफाइंग में नामीबिया के साथ शामिल हो गया। युगांडा, नामीबिया के साथ क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई। छह मैचों में से पांच में प्रभावशाली जीत हासिल करते हुए युगांडा ने टी-20 विश्व कप अफ्रीका क्षेत्र क्वालीफायर में टॉप-2 पर फिनिश किया।

Current Affairs Highlights

घटना विवरण
स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयड 12706 (इम्फाल) का अनावरण केन्द्रीय मंत्री: राजनाथ सिंह
खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 का शुभंकर शुभंकर: 'उज्ज्वला'
बाली यात्रा - एशिया का सबसे बड़ा ओपन-एयर वार्षिक व्यापार मेला राज्य: ओडिशा
आंगनवाड़ी प्रोटोकॉल पर राष्ट्रीय आउटरीच कार्यक्रम की शुरुआत केन्द्रीय मंत्री: स्मृति ईरानी
दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम के कप्तान कप्तान: लौरा वोल्वार्ट
एयरलाइन ने एआई चैटबॉट लांच किया है एयरलाइन: इंडिगो
नई पौधे की प्रजाति की खोज टाइगर रिजर्व: कलक्कड़ मुंडनथुराई टाइगर रिजर्व
बॉम्बे हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायाधीश: सोमशेखर सुंदरेसन
भारत में संविधान दिवस मनाया जाता है: 26 नवंबर
स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक शिप 'इम्फाल' का निर्माण निर्माणकर्ता: मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड
नेशनल मेटलर्जिस्ट अवॉर्ड से किसे सम्मानित किया गया है: डॉ देबाशीष भट्टाचार्य
न्यायमूर्ति बिबेक चौधरी ने किस उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है: पटना उच्च न्यायालय
किस देश ने भारत में अपने राजनयिक मिशन को स्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है: अफगानिस्तान
प्रसिद्ध 'घोल' मछली को राजकीय मछली का दर्जा दिया गया है: गुजरात ने
संयुक्त सैन्याभ्यास 'सूर्य किरण' भारत और किस देश के बीच आयोजित किया जाता है: नेपाल
नेशनल मेटलर्जिस्ट अवॉर्ड्स 2022 के तहत युवा मेटलर्जिस्ट (पर्यावरण) पुरस्कार से सम्मानित किया गया: डॉ निलोय कुंडू
आईएसआर ने अधिक उपज देने वाली काली मिर्च की किस्म को विकसित किया है, उसे क्या नाम दिया गया है: 'चंद्रा'
नीदरलैंड में हाल ही में संपन्न हुए संसदीय चुनावों में किस दक्षिणपंथी लीडर ने जीत दर्ज की है: गीर्ट वाइल्डर्स
17वें संयुक्त सैन्याभ्यास सूर्य किरण का आयोजन कहां किया जा रहा है: पिथौरागढ़, उत्तराखंड
भारत के 'मुख्य सूचना आयुक्त' के रूप में किसे नियुक्त किया गया है: हीरालाल सामरिया
नेशनल मेटलर्जिस्ट अवॉर्ड से किसे सम्मानित किया गया है: डॉ देबाशीष भट्टाचार्य
साल 2025 में 24वीं एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी कौन-सा देश करेगा: बांग्लादेश
फाइड महिला ग्रैंड स्विस 2023 का टाइटल भारत की किस चेस खिलाड़ी ने जीता: आर वैशाली
महिला हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल किसने जीता: भारत
वनडे क्रिकेट में सचिन के शतकों की बराबरी किस बल्लेबाज ने किया है: विराट कोहली
'गंगा उत्सव' के सातवें संस्करण का आयोजन कहां किया गया: नई दिल्ली
हाल ही में किस क्षेत्र में गेको की एक नई प्रजाति की खोज की गई है: पश्चिमी घाट
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किस शहर में 'विद्या समीक्षा केंद्र' का उद्घाटन किया: शिमला
कोलकाता नाइट राइडर्स ने किसे अपने नए 'मेंटर' के रूप में नियुक्त किया है: गौतम गंभीर
हाल ही में "बंगाल के ब्रांड एंबेसडर" के रूप में किसके नाम की घोषणा की गयी है: सौरव गांगुली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने "नए भारत के लिए नई शिक्षा" नाम से राष्ट्रीय शिक्षा अभियान की शुरुआत किस राज्य में की है: ओडिशा
भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने नियामक के नियमों का पालन नहीं करने के लिए किस एयरलाइन पर ₹10 लाख का जुर्माना लगाया है: एयर इंडिया
इंटरनेशनल एमी अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने है: वीर दास
हाल ही में 'अटल इनोवेशन मिशन' सर्कुलर इकोनॉमी स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए किस देश के साथ समझौता किया है: ऑस्ट्रेलिया
सैन्य एक्सरसाइज 'वज्र प्रहार' भारत और किस देश की बीच आयोजित किया जाता है: यूएसए
ICC ने अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2024 को श्रीलंका से किस देश में शिफ्ट कर दिया गया है: दक्षिण अफ्रीका
'ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया' 2023 का आयोजन कहा किया जा रहा है: गुजरात
विश्व मत्स्य पालन दिवस 2023 का थीम क्या है: 'मत्स्य पालन और जलीय कृषि संपदा का जश्न मनाना' (Celebrating the Wealth of Fisheries and Aquaculture)
विश्व मत्स्य पालन दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है: 21 नवम्बर
'अटल इनोवेशन मिशन' सर्कुलर इकोनॉमी स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए किस देश के साथ समझौता किया है: ऑस्ट्रेलिया
किस केन्द्रीय मंत्री ने गोवा में 54वें IFFI में '48 घंटे का फिल्म चैलेंज' लांच किया: अनुराग सिंह ठाकुर
विश्व टेलीविजन दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है: 21 नवंबर
संयुक्त सैन्य अभ्यास 'ऑस्ट्राहिन्द-2023' भारत और किस देश के बीच आयोजित किया जा रहा है: ऑस्ट्रेलिया
आईसीसी पुरुष U19 क्रिकेट विश्व कप 2024 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया जायेगा, इससे पहले इसका आयोजन कहां किया जाना था: श्रीलंका
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का नया सदस्य देश: चिली
'बाल विज्ञान महोत्सव' का उद्घाटन उद्घाटनकर्ता: डॉ. जितेंद्र सिंह
पहली ऑस्ट्रेलिया-भारत शिक्षा और कौशल परिषद की बैठक स्थान: गांधीनगर (गुजरात)
एपीडा ने भारतीय कृषि उत्पादों के निर्यात के लिए समझौता किया लुलु हाइपरमार्केट
दूसरे 'वर्ल्ड लोकल प्रोडक्शन फोरम' का आयोजन स्थान: हेग (नीदरलैंड)
विश्व क्रिकेट इतिहास में टाइम आउट होने वाले पहले क्रिकेटर क्रिकेटर: एंजेलो मैथ्यूज
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली टीम जीतने वाला टीम: पंजाब
किसी एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड खिलाड़ी: विराट कोहली
भारतीय रेलवे ने 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' की शुरुआत करने के लिए सहयोग किसके साथ कर रहा है साथी: आईआरसीटीसी
यूनेस्को ने 'संगीत का शहर' घोषित किया शहर: ग्वालियर
व्यापक "डिजिटल विज्ञापन नीति, 2023" को स्वीकृति मंत्रालय: सूचना और प्रसारण मंत्रालय
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2023 का थीम 'आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ'
राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है: 9 नवंबर
'एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया' के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त: वेंकट नागेश्वर चलसानी
'इंडिया-यूएस डिफेंस एक्सेलेरेशन सिस्टम' की पहली निवेशक बैठक आयोजन स्थान: नई दिल्ली
भारतीय तटरक्षक बल के जहाज 'संग्राम' की सेवामुक्ति जहाज: संग्राम
भारत के महासर्वेक्षक के रूप में नियुक्ति हितेश कुमार एस मकवाना
भारत ने कम दूरी की किस बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण मिसाइल: प्रलय
केंद्रीय जांच ब्यूरो के संयुक्त निदेशक की नियुक्ति नियुक्ति: वी चंद्रशेखर
महाराष्ट्र ने पहली निर्यात प्रोत्साहन नीति को मंजूरी दी राज्य: महाराष्ट्र
राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान ने 'पोषण भी पढाई भी' कार्यक्रम का आयोजन शहर: इंदौर
राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है: 16 नवंबर
संयुक्त सैन्य अभ्यास 'एक्सरसाइज मित्र शक्ति-2023' आयोजन: भारत और श्रीलंका के साथ
'भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव' 2023 आयोजन स्थान: फरीदाबाद
विश्व दर्शन दिवस (World Philosophy Day) हर साल नवंबर के तीसरे गुरुवार को मनाया जाता है. इस बार मनाया जाएगा 16 नवम्बर 2023
'वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट' के दूसरे संस्करण मेजबानी करेगा भारत
राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2023 का थीम "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में मीडिया"
वनडे क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक शतक विराट कोहली
भारत ने हाल ही में किस देश के साथ फिर से ई-वीजा सेवाएं शुरू कर दी है: कनाडा
जम्मू-कश्मीर के किस जिले के केसर को जियोग्राफिकल इंडिकेशन का टैग दिया गया है: किश्तवाड़
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2024 न खेलने का फैसला किया है, वह आईपीएल में किस टीम से जुड़े है: चेन्नई सुपर किंग्स
गुजरात जायंट्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 10 से पहले किसे कप्तान बनाया है: फज़ल अत्राचली
पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले चौथे भारतीय कौन बने है: डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन
दुनिया के सबसे बड़े एकल-साइट सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किस देश में किया गया है: संयुक्त अरब अमीरात
सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज कौन थी जिनका हाल ही में निधन हो गया: फातिमा बीवी
साउथ इंडियन बैंक के अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है: श्रीनिवासन नारायण

उत्तरप्रदेश में भारत के पहले 'दूरसंचार उत्कृष्टता केंद्र' की शुरुआत

  • भारत में पहले 'दूरसंचार उत्कृष्टता केंद्र' की शुरुआत उत्तर प्रदेश में की जाएगी।
  • इस केंद्र के अंतर्गत 5G-AI तकनीक के क्षेत्र में तथा 6G तकनीक के लॉन्च हेतु अनुसंधान और विकास पर 30 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। 
  • उत्तरप्रदेश सरकार ने आईआईटी रूड़की में भारत का पहला दूरसंचार उत्कृष्टता केंद्र बनाने की घोषणा की है।

'गरीब कल्याण खाद्यान्न कार्यक्रम': केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बढ़ाई अवधि

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'गरीब कल्याण खाद्यान्न कार्यक्रम' की अवधि को बढ़ाकर इसे 5 वर्षों के लिए (2028 तक) आगे बढ़ा दिया है। यह कार्यक्रम गरीबों को सस्ते और स्वस्थ आहार की पहुँच प्रदान करने का मिशन है, और इस नए निर्णय से गरीबों को और अधिक लाभ होने की उम्मीद है।

'प्रगति प्लेटफ़ॉर्म' की 43 वें संस्करण की बैठक: अध्यक्ष - प्रधानमंत्री

PRAGATI प्लेटफ़ॉर्म केंद्र और राज्यों से सम्बद्ध परियोजनाओं के सक्रिय प्रशासन एवं समयबद्ध कार्यान्वयन का एक बहु-स्तरीय मंच है। हाल ही में इसकी 43वीं बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री ने की प्रगति प्लेटफ़ॉर्म की बैठक में 7 राज्यों में लगभग 31000 करोड़ रुपये की सामूहिक लागत वाली 8 प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इन 8 परियोजनाओं में से 4 जलपूर्ति तथा सिंचाई से संबंधित थी। इनमें 2 परियोजनाएं राजमार्गों तथा दो अन्य परियोजनाएं रेल एवं मेट्रो रेल से संबंधित थीं। इन सात राज्यों में झारखंड, हरियाणा, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, महाराष्ट्र एवं गुजरात शामिल है। प्रगति कुल बैठकों में अब तक लगभग 17 लाख करोड़ रुपये लागत वाली कुल 348 परियोजनाओं की समीक्षा की गई है। 

गुजरात के 'धोरडो गाँव' को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँव 2023 का पुरस्कार

संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) द्वारा हाल ही में जारी सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँव 2023 की सूची में गुजरात के कच्छ जिलें में अवस्थित 'धोरडो गाँव' को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँव के रूप में चुना गया है। UNWTO द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँव पुरस्कार समारोह-2023 का आयोजन उज्बेकिस्तान के ऐतिहासिक नगर समरकन्द में किया गया था, इसमें लगभग 260 आवेदनों में से कुल 54 गांवों का चयन किया गया। अतिरिक्त 20 गांवों को भी इस सूची में अपग्रेड किया गया जिसमें मध्य प्रदेश का माडला (Madla) गाँव भी सम्मिलित है। 

GST परिषद ने अपीलीय न्यायाधिकरण के अध्यक्ष एवं सदस्यों के लिए आयु सीमा बढाई

वित्त मंत्री निरामल सीतारमण ने जीएसटी परिषद की 52वीं बैठक में इसकी घोषणा की। जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण नियम-2023 के अंतर्गत सदस्यों तथा इसके अध्यक्ष की नियुक्ति एवं उनके भत्ते, वेतन, पेंशन, ग्रेच्युटी, भविष्य निधि, अवकाश एवं हटाए जाने के नियमों को परिभाषित किया गया है। पहले अध्यक्ष का कार्यकाल 67 वर्ष की आयु तक था अब इसे बढ़ाकर 70 वर्ष की आयु तक कर दिया गया है। वही सदस्यों की आयु सीमा पहले 65 वर्ष हुआ करती थी जिसे अब 67 वर्ष की आयु तक कर दिया गया है। 

NCDC की 89वीं सामान्य परिषद के बैठक सम्पन्न हुई 

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) की स्थापना 1963 में संसद के एक अधिनियम द्वारा सहकारिता मंत्रालय के अंतर्गत एक वैधानिक निगम के रूप में की गई थी। इसका प्रमुख कार्य सहकारी आंदोलन और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। 

भारतीय भाषा शिखर सम्मेलन

30 सितंबर से 1 अक्टूबर 2023 तक शिक्षा मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में  75 दिवसीय 'भारतीय भाषा उत्सव के अंतर्गत दो दिवसीय 'प्रौद्योगिकी और भारतीय भाषा शिखर सम्मेलन' का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय भाषा उत्सव 28 सितंबर 2023 को प्रारम्भ हुआ तथा 11 दिसंबर 2023 को सपन्न होगा। 11 दिसंबर को स्वतंत्रता सेनानी महाकवि चिन्नास्वामी सुब्रमण्यम भारती के जन्मदिवस को 'भारतीय भाषा दिवस' के रूप में मनाने का प्रस्ताव है। स्वतंत्रता सेनानी महाकवि चिन्नास्वामी सुब्रमण्यम भारती का जन्म 11 दिसंबर 1882 को हुआ था। प्रौद्योगिकी और भारतीय भाषा शिखर सम्मेलन का उड़डीशी नई शिक्षा प्रणाली -2020 के प्रावधानों के अनुरूप वर्तमान शिक्षा को भारतीय भाषाओं में निहित एक सहज परिवर्तन की सुविधा प्रदान करना है एवं तकनीकी रूप से विकसित, कौशल प्रिय एवं सहज पाठ्यक्रम का विकास करना है। 

बिहार - जातिगत जनगणना के आकड़े जारी

बिहार सरकार ने 7 जनवरी 2023 से जातिगत जनगणना की शुरुवात की थी, जिसके आकड़े हाल ही में जारी किए गए है। इन आकड़ों से यह पता चलता है कि बिहार में सबसे ज्यादा जनसंख्या EXTREMELY BACKWARD CLASS का है एवं सबसे कम जनसंख्या SCHEDULED TRIBE की है। वही धर्म के आधार पर देखा जाए तो सबसे अधिक हिन्दू (81.99%) जनसंख्या है एवं द्वितीय स्थान पर मुस्लिम जनसंख्या 17.70% है। राज्य में सबसे कम आबादी वाला संप्रदाय - सिख संप्रदाय है। 

Category Share in Population Population (in Crore)
Extremely Backward Class 36.01% 4.71
Other Backward Class 27.13% 3.55
Scheduled Caste 19.65% 2.57
Scheduled tribes 1.68% 0.22
Unreserved 15.52% 2.03
Total 13.07


Religion Share in Population
Hindu 81.99%
Muslim 17.70%
Buddhists 0.09%
Christians 0.05%
Sikhs 0.01%


👉 साल 1979 में "सामाजिक या शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों की पहचान" के उद्देश्य से मण्डल आयोग का गठन किया गया था। इसमें आयोग ने पिछड़े वर्गों हेतु 27% आरक्षण की सिफारिश की थी।
👉 साल 1990 में वी. पी. सिंह की सरकार ने सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की थी।
👉 साल 1992 में इंदिरा साहनी बनाम भारत सरकार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 27% आरक्षण को सही ठहराया था किन्तु आरक्षण की अधिकतम सीमा 50% तय किया था।
👉 बिहार सरकार इस जातिगत जनगणना के माध्यम से अधिकतम 50% की सीमा को अधिक करने की मांग कर रही है, क्योंकि ये आकड़ें बिहार के पिछड़े वर्गों की आर्थिक एवं सामाजिक पिछड़ेपन को भी स्पष्ट करती है।


फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार-2023 (चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार)

फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2023 का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को दिया गया। दोनो नोबेल पुरस्कार विजेताओं की खोजें 2020 की शुरुआत में शुरू हुई, इन्होंने COVID​​​​-19 महामारी के खिलाफ प्रभावी m-RNA टीके विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थीं।

भौतिकी में नोबेल पुरस्कार-2023

भौतिकी में 2023 का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से ऐनी एल हुइलियर, पियरे एगोस्टिनी और फेरेंक क्रॉस्ज़ को दिया गया। इन तीनों वैज्ञानिकों की खोज ने इलेक्ट्रानो का निरीक्षण करना आसान कर दिया है, इससे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का निर्माण और विभिन्न रोगों के निदान में मदद मिलेगी। 

रसायन में नोबेल पुरस्कार-2023

रसायन विज्ञान में 2023 का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दिया गया- मौंगी बावेंडी, लुई ब्रूस और एलेक्सी येकिमोव को क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए प्रदान किया गया। क्वांटम डॉट्स अब QLED तकनीक पर आधारित कंप्यूटर मॉनिटर और टेलीविजन स्क्रीन को और भी विशेष बनाते है। वे कुछ एलईडी लैंप की रोशनी में बारीकियां भी जोड़ते हैं, और बायोकेमिस्ट और डॉक्टर उनका उपयोग जैविक ऊतकों को मैप करने के लिए करते हैं।

साहित्य का नोबेल पुरस्कार-2023

साहित्य के क्षेत्र में 2023 का नोबेल पुरस्कार 'जॉन फॉसे' को दिया गया है। जॉन फॉसे (Jon Fosse) नार्वे देश के प्रसिद्ध नाटककार है। इनको यह पुरस्कार 'नाटकों एवं गद्यो की अभिनव शैली और अनकही आवाज' के लिए दिया गया है। इन्होंने अपने नाटकों में तनाव, चिंता एवं शक्तिहीनता जैसे मानसिक भावनाओं को सरल शब्दों में व्यक्त किया है। जॉन फॉसे की लेखन की भाषा 'Norwegian Nynorsk' है। नॉर्वेजियन नाइनोर्स्क भाषा नार्वे देश के दो आधिकारिक लिखित मानक भाषाओं में से एक है, दूसरा आधिकारिक और सबसे अधिक प्रयोग में लाया जाने वाला भाषा 'बोकमाल' है।

शांति का नोबेल पुरस्कार-2023

वर्ष 2023 का नोबेल शांति पुरस्कार 'नरगिस मोहम्मदी' को दिया गया है। नरगिस मोहम्मदी पिछले कई वर्षों से ईरान में मानवाधिकार विशेषतः महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ रही है। नरगिस को उनके साहसिक संघर्ष की भारी व्यक्तिगत कीमत चुकानी पड़ी है। ईरान सरकार ने उन्हे कुल मिलाकर 13 बार गिरफ्तार करवाया है, पांच बार दोषी ठहराया, और कुल 31 साल जेल और 154 कोड़ों की सजा सुनाई। नरगिस मोहम्मदी अभी भी जेल में हैं।

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार-2023

अर्थशास्त्र - नोबेल पुरस्कार 2023 का सम्मान Claudia Goldin (क्लाउडिया गोल्डिन) को दिया गया है। क्लॉडिया गोल्डिन, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफ़ेसर है। उन्हें यह पुरस्कार 'महिलाओं के श्रम बाज़ार के नतीजों के बारे में हमारी समझ को बेहतर बनाने के लिए' दिया गया है। क्लॉडिया गोल्डिन यह सम्मान पाने वाली तीसरी महिला हैं, इससे पहले यह पुरस्कार Elinor Ostrom और Esther Duflo को क्रमशः वर्ष 2009 और 2019 के लिए प्रदान किया गया है। क्लॉडिया गोल्डिन के शोध से श्रम बाज़ार में स्त्री-पुरुष के बीच भेदभाव को वैश्विक स्तर पर गहराई से समझा जा सकता है।

विश्व में कालरा के मामलों में बढ़ोतरी

दुनिया भर के 22 देश दूषित भोजन या पानी के कारण होने वाले हैजा रोग के संक्रमण से पीड़ित है। WHO के रिपोर्ट के अनुसार विश्व भर में सर्वाधिक कालरा मामलों में अफ्रीकी देश तथा एशिया के देश प्रमुख है। हैजा अर्थात कालरा रोग 'विब्रियो कॉलेरी' जीवाणु के माध्यम से होता है जो सामान्यतः दूषित जल के आस-पास पाए जाते है। हैजा रोग मुख्यतः दो प्रकार के होते है - पहला O1 तथा दूसरा O139 प्रकार का। हाल के प्रकोप एवं अधिकांश प्रकोप O1 प्रकार के है वही O139 प्रकार के प्रकोप प्रमुख रूप से एशिया में ही देखने को मिला है। 

पहली बार विश्व में 32 देशों पर एक-साथ मुकदमा

हाल ही में पुर्तगाल के करीब 6 बच्चों (11 से 24 साल तक के आयु) ने UK, रूस, तुर्की और यूरोपीय देशों समेत कुल 32 देशों पर मुकदमा दायर किया है। मुकदमे में इन 32 देशों पर आरोप है कि इन 32 देशों ने जलवायु परिवर्तन एवं प्रदूषण से संबंधित कोई भी विशेष कार्य नहीं किया है। उनका मानना है कि इन देशों के कोई भी कदम ना उठाने से होने वाले परिणामों से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ा है एवं उनके मानवाधिकार का उलँघन हुआ है। 

About the Author

A teacher is a beautiful gift given by god because god is a creator of the whole world and a teacher is a creator of a whole nation.

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.
Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.