For more study material join our Whatsapp Channel Join Now!

Pages

उत्तर प्रदेश : सामान्य परिचय | Brief introduction of Uttar pradesh

उत्तर प्रदेश, नेपाल के साथ 579 किमी लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाती है। नेपाल की सीमा उत्तर प्रदेश के 7 जिलों से लगती है,...Read More on ApnaUPSC
उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिवर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में मनाती है। 24 जनवरी 1950 को ही तत्कालीन संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया था। वर्ष 2018 से उत्तर प्रदेश सरकार ने पहली बार इस दिवस की घोषणा की थी। क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश का देश में चौथा स्थान है। उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल 2,40,928 वर्ग किमी है जो कि सम्पूर्ण भारत क क्षेत्रफल का 7.33% है। क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी (7680 वर्ग किमी) है जब कि सबसे छोटा जिला हापुड़ (660 वर्ग किमी) है। ग्लोब पर उत्तर प्रदेश की अवस्थिति 23°52' उत्तरी अक्षांश से 30°24' उत्तरी अक्षांश तथा 77°05' पूर्वी देशांतर से 84°38' पूर्वी देशांतर के मध्य तक है। पश्चिम से पूर्व इसकी लंबाई 650 किमी है वही उत्तर से दक्षिण इसकी लंबाई 240 किमी है। उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा आठ राज्यों एवं एक केंद्र शासित प्रदेश से लगती है।
ये आठ राज्य एवं एक केंद्र शासित प्रदेश है - उत्तराखंड, हिमांचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड एवं दिल्ली
उत्तर प्रदेश, नेपाल के साथ 579 किमी लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाती है। नेपाल की सीमा उत्तर प्रदेश के 7 जिलों से लगती है, इनका पश्चिम से पूर्व का क्रम है - पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर और महाराजगंज। 
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिलें है जिन्हे 18 मंडलों में विभाजित किया गया है। उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे पश्चिमी जिला शामली, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर एवं सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है।

उत्तर प्रदेश का राजकीय चिन्ह
उत्तर प्रदेश ; एक परिचय

💢 उत्तर प्रदेश: सामान्य विवरण 👇

राज्य का नामकरण : 💢 1836 से उत्तर-पश्चिम प्रांत
💢 1877 से आगरा-अवध संयुक्त प्रांत
💢 1937 से संयुक्त प्रांत
💢 24 जनवरी 1950 से उत्तर प्रदेश
प्रशासनिक राजधानी : 💢 1836 से आगरा
💢 1858 से प्रयागराज
💢 1921 से लखनऊ (आंशिक)
💢 1935 से लखनऊ (पूर्णतः)
न्यायिक राजधानी प्रयागराज
राज्य का विभाजन 9 नवंबर 2000 को 13 जिलों को अलग कर उत्तराखंड बना
राजकीय भाषा 1947 से हिन्दी प्रथम एवं 1989 को उर्दू को द्वितीय राजभाषा का दर्जा
राजकीय पुष्प पलाश (4 जनवरी 2011 को घोषित)
राजकीय वृक्ष अशोक
राजकीय पशु बारहसिंगा
राजकीय पक्षी सारस

💢 उत्तर प्रदेश का राजकीय प्रतीक 👇

2 मछलियाँ: लखनऊ का रूमी दरवाजा ऐतिहासिक स्मारक से जुड़वा मछली का राजचिन्ह लिया गया है। रूमी दरवाजा का निर्माण नवाब आसफुद्दौला ने वर्ष 1784 में करवाया था।
तीर-धनुष: भगवान श्री राम का प्रतीक

💢 उत्तर प्रदेश के सभी 18 मंडलों का विवरण 👇

मंडल जिले
अलीगढ़ मंडल अलीगढ, एटा, हाथरस, कासगंज
आगरा मंडल आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा
आजमगढ़ मंडल आजमगढ़, बलिया, मऊ
बरेली मंडल बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर
बस्ती मंडल बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर
चित्रकूट मंडल चित्रकूट, बाँदा, हमीरपुर, महोबा
देवीपाटन मंडल (मुख्यालय: गोंडा) बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती
प्रयागराज मंडल प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़
अयोध्या मंडल अम्बेडकरनगर, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी
गोरखपुर मंडल देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज
झाँसी मंडल जालौन, झाँसी, ललितपुर
कानपुर मंडल औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर
लखनऊ मंडल हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव
मेरठ मंडल बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाज़ियाबाद, मेरठ, हापुड़
मिर्ज़ापुर मंडल मिर्ज़ापुर, संत रविदास नगर (भदोही), सोनभद्र
मुरादाबाद मंडल बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल
सहारनपुर मंडल मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली
वाराणसी मंडल चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी

uttar pradesh gk in hindi

💢 भारत के अन्य राज्यों एवं नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश के जिलों का विवरण 👇

राज्य/देश उत्तर प्रदेश के ज़िले
मध्य प्रदेश 11 (आगरा, इटावा, जालौन, झाँसी, ललितपुर, महोबा, बाँदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर और सोनभद्र)
उत्तराखंड 7 (सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर, बिज़नौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत)
बिहार 7 (सोनभद्र, चंदौली, गाज़ीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज)
हरियाणा 6 (सहारनपुर, शामली, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़ और मथुरा)
दिल्ली 3 (बागपत, गाज़ियाबाद और गौतमबुद्ध नगर)
हिमाचल प्रदेश 1 (सहारनपुर)
छत्तीसगढ़ 1 (सोनभद्र)
झारखंड 1 (सोनभद्र)
राजस्थान 2 (आगरा एवं मथुरा)
नेपाल 7 (पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर और महाराजगंज)

💢 उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक क्षेत्रफल वाले चार जिलें 👇

 💢 लखीमपुर खीरी 7680 वर्ग किमी
 💢 सोनभद्र 6905 वर्ग किमी
 💢 हरदोई 5986 वर्ग किमी
 💢 सीतापुर 5743 वर्ग किमी

💢 उत्तर प्रदेश के न्यूनतम क्षेत्रफल वाले चार जिलें 👇

 💢 हापुड़ 660 वर्ग किमी
 💢 भदोही (संत रविदासनगर) 910 वर्ग किमी
 💢 गाज़ियाबाद 1015 वर्ग किमी
 💢 शामली 1212 वर्ग किमी

💢 विभिन्न नदियों के किनारे बसे उत्तर प्रदेश के नगर 👇

नदी बसे हुए शहर
गंगा किनारे बसे नगर कानपुर
वाराणसी
प्रयागराज
फर्रूखाबाद
मिर्जापुर
कन्नौज
बिठुर
बदायूं
यमुना किनारे बसे नगर आगरा
मथुरा
इटावा
कौशाम्बी
बटेश्वर
कालपी
हमीरपुर
राप्ती नदी के किनारे बसे नगर गोरखपुर
देवरिया
सिद्धार्थनगर
बलरामपुर
संतकबीरनगर
गोमती के किनारे बसे नगर लखनऊ
पीलीभीत
शाहजहांपुर
सुल्तानपुर
जौनपुर
सीतापुर
लखीमपुर खीरी
रामगंगा के किनारे बसे नगर कालागढ़ (बिजनौर)
मुरादाबाद
शाहजहांपुर
बरेली
बदायूं
हरदोई
कन्नौज
सई नदी के किनारे बसे नगर प्रतापगढ़
जौनपुर
हिंडन नदी के किनारे बसे नगर सहारनपुर
गाज़ियाबाद
मेरठ
सरयू नदी के किनारे बसा नगर अयोध्या

💢 राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में उत्तर प्रदेश के जिलें 👇

NCR के अंतर्गत हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली के क्षेत्रों को सम्मिलित किया गया है। वर्तमान (2023) में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के आठ जिले शामिल है - मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्‍दशहर, हापुड, बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सम्मिलित उत्तर प्रदेश के कुल जिलों का क्षेत्रफल 14,826 वर्ग किमी है।

स्रोत:

Poorvanchal Booklet.pdf 3.5 MB

Note: 📢
उपरोक्त डाटा में कोई त्रुटि होने या आकड़ों को संपादित करवाने के लिए साथ ही अपने सुझाव तथा प्रश्नों के लिए कृपया Comment कीजिए अथवा आप हमें ईमेल भी कर सकते हैं, हमारा Email है 👉 upscapna@gmail.com ◆☑️

About the Author

A teacher is a beautiful gift given by god because god is a creator of the whole world and a teacher is a creator of a whole nation.

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.
Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.