For more study material join our Whatsapp Channel Join Now!

Pages

जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स - January Current Affairs in Hindi

केंद्र सरकार द्वारा पिछले पाँच वर्षों में 13 बेरोजगार महिला वैज्ञानिकों को 1.93 करोड़ रुपये की सहायता से लाभान्वित किया गया है..January Current Affairs

January Current affairs in hindi: Apna UPSC विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए जनवरी माह का मासिक करेंट अफेयर्स का लेख प्रस्तुत कर रहा है। आज के इस लेख में राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, खेल, प्रौद्योगिकी इत्यादि से संबंधित ज्वलंत एवं उपयोगी मुद्दों का संकलन शामिल है। आशा है हर माह प्रेषित किया जाने वाला यह मासिक लेख पाठकों के तैयारी में उपयोगी सिद्ध होगा।

january 2024 current affairs in hindi
जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स

इस लेख में दिसंबर 2023 में घटित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के उपयोगी तथा ज्वलंत मुद्दे, आर्थिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक मुद्दों का बेतरतीब ढंग से संकलन किया गया है। आप इसे एक मासिक नोट्स के भांति समझ सकते है एवं अपने संज्ञान में ले सकते है। 

'अरविन्द पनगढ़िया' 16वें वित आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

  • केंद्र सरकार ने हाल ही में नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष 'अरविन्द पनगढ़िया' को 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।
  • अरविन्द पनगढ़िया कोलम्बिया यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं।
  • प्रोफेसर अरविन्द वर्ष 2015 से 2017 तक नीति आयोग के पहले उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं।
  • बीते वर्ष 2023 में उन्हे नालंदा विश्वविद्यालय का चांसलर नियुक्त किया गया था।
वित्त आयोग : वित्त आयोग का गठन हमारे संविधान के अनुच्छेद 280 के अंतर्गत पाँच वर्षों के लिए किया जाता है। प्रथम वित्त आयोग का गठन वर्ष 1951 में किया गया था, जिसके अध्यक्ष के. सी. नियोगी थे। इस आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा 5 वर्षों हेतु की जाती है। इस आयोग का उद्देश्य संघ तथा राज्यों की वित्तीय स्थितियों का मूल्यांकन करना है।

 महिला वैज्ञानिक योजना

  • केंद्र सरकार द्वारा पिछले पाँच वर्षों में 13 बेरोजगार महिला वैज्ञानिकों को 1.93 करोड़ रुपये की सहायता से लाभान्वित किया गया है। 
  • साल 2018 से 2023 तक लगभग 1962 महिला वैज्ञानिको को  इस योजना का लाभ मिल चुका है।
  • एक रिपोर्ट के अनुसार शोधकर्ताओं में महिलाओं का प्रतिशत वर्ष 2015 में 13.9% से बढ़कर 2018 में 18.7% हो गया। 
  • उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण (AISHE) के अनुसार, स्नातक स्तर पर विज्ञान शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी क्रमशः 53% और स्नातकोत्तर स्तर पर 55% है।
महिला वैज्ञानिक योजना (WOS) : यह योजना 'विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी' विभाग द्वारा चलाई गई है। इस योजना का उद्देश्य 27 से 57 वर्ष के बीच के महिला वैज्ञानिकों को अवसर प्रदान करना है जिनके करियर में पारिवारिक जिम्मेदारियों या अन्य कारणों से रुकावट आ गई थी।

सड़क सुरक्षा पर वैश्विक स्थिति रिपोर्ट जारी 

  • हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सड़क सुरक्षा पर वैश्विक स्थिति रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार 2019 तक सड़क दुर्घटना में 5 से 29 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और युवाओं की अत्यधिक मृत्यु हुई है। 
  • 2010 एवं 2021 के मध्य विश्व भर में सड़क दुर्घटना से होने वाली मृत्यु 5% गिरकर 1.19 मिलियन वार्षिक हो गई है। 
  • साल 2010 के बाद विश्व भर में सड़क दुर्घटना मृत्यु दर में 16% की गिरावट हुई है। सड़क यातायात मृत्यु दर 2010 में प्रति 1 लाख लोगों पर 18 से घटकर 2021 में प्रति 1 लाख पर 15 हो गई है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में 28% , पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में 25% , अफ्रीकी क्षेत्र में - 19% , अमेरिकी क्षेत्रों में 12%  वही भूमध्य सागरीय क्षेत्र एवं यूरोपीय क्षेत्र में 5% मृत्यु दर्ज की गई है। 
  • 10 देश सड़क दुर्घटना से होने वाली मृत्यु को 50% से अधिक कम करने में सफल रहे, इन 10 देशों में जापान, डेनमार्क, नार्वे, लिथुआनिया, वेनेजुएला, बेलारूस, रूस, संयुक्त अरब अमीरात, त्रिनिदाद और टोबैगो और ब्रुनेई दारुस्सलाम सम्मिलित है।
🔸 भारत में सड़क दुर्घटनाओं के विषय में प्रमुख बिन्दु 🔸
👉 2010 से 2021 के दौरान भारत में सड़क दुर्घटना से होने वाली मृत्यु दर में 15% की वृद्धि देखी गई है। 
👉 भारत में सड़क दुर्घटना से होने वाली मौतों की कुल संख्या 2010 में 1.34 लाख से बढ़कर वर्ष 2021 में 1.54 लाख हो गई। 

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार- 2023

  • वर्ष 2023 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 'डैनियल बरेनबोईम' एवं 'अबू अव्वाद' को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। 
  • इन्हे यह पुरस्कार इजराइल-फिलिस्तीन के अहिंसक समाधान हेतु इजराइल तथा अरब क्षेत्र के युवाओं और अन्य नागरिकों को एक साथ लाने के प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है।
  • 'डैनियल बरेनबोईम' एक प्रसिद्ध शास्त्रीय पियानोवादक हैं। वही 'अबू अव्वाद' एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। 
इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार: इसकी स्थापना 1986 में पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति में एक ट्रस्ट द्वारा की गई थी। यह पुरस्कार उन व्यक्तियों या संगठनों को प्रदान किया जाता है, जो अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं विकास से संबंधित कार्य करते है। इस पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र के साथ 25 लाख रुपये का मौद्रिक पुरस्कार प्रदान किया जाता है। 

जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक- 2024

  • हाल ही में जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक- 2024 जारी की गई है, इस रिपोर्ट के अनुसार भारत लगातार पाँचवे वर्ष शीर्ष 10 में अपना स्थान बनाए रखा है। 
  • इस सूचकांक में डेनमार्क 75.59% स्कोर के साथ शीर्ष पर है, उसके उपरांत एस्टोनिया और फिलीपींस का स्थान है। इस इंडेक्स में भारत का स्थान 7 वाँ है।
  • सऊदी अरब इस रैंकिंग में सबसे नीचे 67 वें स्थान पर है एवं संयुक्त अरब अमीरात 65 वें स्थान पर है।
  • यह इंडेक्स जर्मनवाच, न्यू क्लाइमेट इंस्टिट्यूट और क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क द्वारा वर्ष 2005 से प्रतिवर्ष जारी किया जाता है।
  • यह रिपोर्ट 63 देशों के साथ यूरोपीय संघ की जलवायु नीतियों एवं प्रदर्शन का मूल्यांकन और तुलना करता है, जो 90% से अधिक ग्लोबल ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन के लिए उत्तरदायी है।

मुल्लापेरियार बाँध का जल स्तर 137.50 फीट तक बढ़ा

125 वर्ष पुराने मुल्लापेरियार बाँध का जल स्तर 137.50 फीट तक बढ़ गया है। इस बाँध की अधिकतम भंडारण क्षमता 142 फीट की है। मुल्लापेरियार बाँध केरल के इडुक्की जिले में पेरियार तथा मुल्लायार नदी के संगम पर अवस्थित है। वैसे तो यह बाँध केरल राज्य में स्थित है किन्तु इसका संचालन तमिलनाडु सरकार द्वारा किया जाता है। इस बाँध को तमिलनाडु के मदुरै शहर के पानी के आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु बनाया गया था। इस बाँध का निर्माण कार्य 1887 ईसवी को शुरू किया गया तथा 1895 ईसवी में पूर्ण हुआ। इस बाँध का उद्देश्य पश्चिम की ओर तमिलनाडु के थेनी, मदुरै, शिवगंगा और रामनाथपुरम जिलों के शुष्क वर्ष छाया क्षेत्रों के तरफ मोड़ना था। इस बाँध को लेकर केरल और तमिलनाडु में वर्ष 1979 से ही विवाद रहा है जो कि अभी तक सुलझा नहीं है।

साहित्य अकादमी पुरस्कार- 2023

हाल ही में साहित्य अकादमी ने 24 भाषाओं में वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा की है। 2023 में तीन निबंध, छह उपन्यास, नौ कविता, पाँच लघु कहानी संग्रह और एक साहित्यिक अध्ययन के पुस्तकों ने साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 जीता है। यह पुरस्कार 12 मार्च 2024 को प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार में तेलुगु लेखक 'पतंजलि शास्त्री' को उनके लघु कहानी संग्रह के लिए चुना गया है एवं मलयालम साहित्यकार 'ईवी रामाकृष्णन' को उनके साहित्य 'मलयाला नोवेलिंटे देशकालंगम' के लिए चुना गया है। तमिल लेखक 'राजशेखरन' को उनके उपन्यास 'नीरवज़ी पदूम' के लिए चुना गया है। हिन्दी के उपन्यासकार 'संजीव' को 'मुझे पहचानो' के लिए वही अंग्रेजी उपन्यास 'रिक्किम इन राग जानकी' के लिए नीलम सरन गौर को चुना गया है। साहित्य अकादमी पुरस्कारों की शुरुवात वर्ष 1954 से हुआ है। यह पुरस्कार कुल 24 भाषाओं में प्रदान किया जाता है।

Current Affairs Highlights

घटना विवरण
16वें वित्त आयोग का अध्यक्ष किसे चुना गया है? अरविन्द पनगढ़िया
पहला युद्धपोत जिसका नाम उत्तर-पूर्व के किसी शहर के नाम पर रखा गया है? INS इम्फाल
'FAME इंडिया चरण II' योजना किस मंत्रालय के तहत स्थापित की गई है? भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय
केन्द्रीय केबिनेट ने बिहार में किस नदी पर 4.56 किमी लंबे तथा 6 लेन के पुल निर्माण योजना को मंजूरी दिसंबर 2023 में दी है? गंगा नदी
टैगोर साहित्यिक पुरस्कार किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है? साहित्यिक तथा सामाजिक क्षेत्र में
राष्ट्रीय गणित दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? 22 दिसंबर
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 'स्वयं सहायता समूहों' के उत्पादों की पहुंच बढ़ाने के लिए किसके साथ समझौता किया जिओ मार्ट
FIH महिला गोलकीपर ऑफ द ईयर का अवार्ड तीसरी बार किस भारतीय ने जीता सविता
किस क्रिकेट खिलाड़ी को अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया है? मोहम्मद शमी
भारत की पहली महिला क्रिकेट खिलाड़ी जिसे विज़डन क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार 2023 प्राप्त हुआ है? हरमनप्रीत कौर
'पोंग बाँध झील वन्यजीव अभयारण्य' किस राज्य में स्थित है? हिमांचल प्रदेश
राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस कब मनाया जाता है? 24 दिसंबर को
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी किसने जीता गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर
एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) ने अपने पहले विदेशी कार्यालय का उद्घाटन कहाँ किया है? अबू धाबी
एक वर्ष में 100 मिलियन यात्रियों को यात्रा कराने वाली पहली भारतीय एयरलाइन कौन बनी है- एयरलाइन: इंडिगो
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव एवं गीता सेमिनार का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है- हरियाणा
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 के लिए चुने गए हैं? चिराग चंद्रशेखर शेट्टी और रंकीरेड्डी सात्विक साई राज (बैटमिंटन)
मिस्र के वर्तमान राष्ट्रपति जिन्होंने तीसरी बार राष्ट्रपति का चुनाव जीता है- अब्देल फतह अल-सिसी
हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किस तिथि को तबला दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है? 25 दिसंबर को
किस संगीत समारोह में 1282 तबला वादकों ने एक साथ तबला बजाया और यह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ?? तानसेन संगीत समारोह (ग्वालियर)
हाल ही में मध्य प्रदेश में आयोजित तानसेन संगीत समारोह 2023 में तानसेन सम्मान 2022 किसे प्रदान किया गया? पंडित गणपति भट्ट
वीर बाल दिवस प्रति वर्ष मनाया जाता है? 26 दिसंबर को
अंग्रेजी उपन्यास 'रिक्किम इन राग जानकी' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार-2023 प्रदान किया गया है? नीलम सरन गौर को
अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस कब मनाया जाता है? 11 दिसंबर को
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की पहली महिला चीफ कौन बनी हैं? नीना सिंह
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के नए महानिदेशक पद के लिए किसे चुना गया है? अनीस दयाल सिंह
केंद्र सरकार ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का नया महानिदेशक किसे नियुक्त क्या है? राहुल रसगोत्रा
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का स्थापना कब हुआ था? 24 अक्टूबर 1962 को
यूनेस्को का मुख्यालय कहा स्थित है? पेरिस (फ्रांस)
हाल ही में चर्चा में रहा जीवाणु की एक नई प्रजाति जिसका नामकरण रवींद्र नाथ टैगोर के सम्मान में किया गया है? पैंटोआ टैगोरी

संयुक्त राज्य अमेरिका के अटलांटा में भ्रष्टाचार विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCAC) के 10वें सम्मेलन का आयोजन हुआ

  • UNCAC (United Nations Convention against Corruption) एकमात्र कानूनी रूप से बाध्यकारी बहुपक्षीय अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी संधि है। 
  • इस संधि को 31 अक्टूबर 2003 को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्वीकृत किया गया था।
  • इस संधि पर हस्ताक्षर 9 दिसंबर 2003 को मेक्सिको में किया गया तथा 14 दिसंबर 2005 से इसे लागू किया गया था।
  • इस सम्मेलन के अंतर्गत भ्रष्टाचार के विभिन्न रूपों को सम्मिलित किया गया है, जिसमें सरकारी एवं निजी क्षेत्रों का भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी आदि कृत्य सम्मिलित है।
  • इस सम्मेलन में पाँच मुख्य क्षेत्र सम्मिलित है- 
  1. निवारक उपाय 
  2. अपराधीकरण एवं विधि प्रवर्तन
  3. अंतर्राष्ट्रीय सहयोग 
  4. परिसंपत्ति की वसूली एवं तकनीकी
  5. सहायता और सूचना विनिमय

RBI द्वारा टोकनाइजेशन सुविधा की शुरुआत

हाल ही में RBI ने बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के स्तर पर कार्ड ऑन फाइल (COF) टोकन सुविधा की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य कार्ड धारकों को टोकन बनाने और विभिन्न ई-कॉमर्स अनुप्रयोगों के साथ उनके मौजूदा खातों से लिंक करने की सुविधा प्रदान करना है। टोकनाइजेशन ऐसी प्रक्रिया है जिसमे कार्ड विवरण को एक दूसरे टोकन या कोड से रूपांतरित कर दिया जाता है। इसका प्रयोग केवल इच्छित व्यापारी के साथ किया जा सकता है। इस सुविधा के माध्यम से संवेदनशील विवरण दिए बिना ऑनलाइन खरीदारी की जा सकेगी।

आपराधिक एवं न्याय प्रणाली से संबंधित तीन कानून प्रतिस्थापित

हाल में संसद में भारतीय आपराधिक एवं न्याय प्रणाली से संबंधित तीन बिल प्रस्तुत किए गए जो कि अब पारित हो चुके है, ये नए कानून पुराने कानूनों को प्रतिस्थापित करेंगे। ये तीन विधेयक है - 

  1. भारतीय न्याय संहिता - 2023 (भारतीय दंड संहिता- 1860 को प्रतिस्थापित करेगा)
  2. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता - 2023 (CrPC- 1973 को प्रतिस्थापित करेगा)
  3. भारतीय साक्ष्य विधेयक - 2023 (भारतीय साक्ष्य अधिनियम- 1872 को प्रतिस्थापित करेगा)
भारतीय दंड संहिता (IPC) - 1860 में जहाँ 511 धाराएं थी, नए कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS2)- 2023 में अब केवल 358 धराएं सम्मिलित है। वही राजद्रोह के कानून को समाप्त करके नया कानून देशद्रोह के रूप में लाया गया है। पहले सजा कारावास एवं आर्थिक दंड के रूप में होती थी किन्तु नए कानूनों के अंतर्गत अब सार्वजनिक स्थलों जैसे - सड़क, पार्क, स्कूल आदि की सफाई, सामुदायिक स्थलों जैसे वृद्धाश्रमों आदि में सेवा का भी दंड परिभाषित किया गया है।

'INS इम्फाल' को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया

INS इम्फाल भारतीय नौसेना के विशाखापत्तनम श्रेणी के अंतर्गत तीसरा स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंशक जहाज है। इसका निर्माण मझगाँव डॉक लिमिटेड (MDL) द्वारा किया गया है। INS इम्फाल चार शक्तिशाली गैस टरबाइनों द्वारा संचालित होता है, इसका लंबाई 163 मीटर और चौड़ाई 17 मीटर है। इस युद्धपोत की अधिकतम गति 30 समुद्री मील है।

मेडटेक मित्र नामक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मेडटेक मित्र नामक एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल को नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के मार्गदर्शन में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMP) एवं केन्द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के माध्यम से सहयोगात्मक रूप से समन्वित किया जाएगा। इसका उद्देश्य मेडटेक इनोवेटर्स को सशक्त बनाना तथा हेल्थकेयर समाधानों को आगे बढ़ाना है।

यूनेस्को का वर्ष 2023 का प्रिक्स वर्सेल्स पुरस्कार

हाल ही में बेंगलुरु के 'केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) के टर्मिनल 2 ने यूनेस्को (UNESCO) का वर्ष 2023 का प्रिक्स वर्सेल्स पुरस्कार को जीता है। यह सम्मान विश्व प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर 'एली साब' की अध्यक्षता में विश्व न्यायाधीश पैनल के द्वारा दिया गया। 'केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) को प्रतिष्ठित 'इंटीरियर 2023 के लिए विश्व विशेष पुरस्कार' से भी सम्मानित किया गया है।

वीर बाल दिवस - 2023

प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2023 के वीर बाल दिवस के अवसर पर भारत मंडपम में होने वाले कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर साहिबज़ादे की जीवन कहानी और बलिदान का विवरण देने वाली एक डिजिटल प्रदर्शनी देशभर के स्कूलों और बाल संस्थानों में प्रदर्शित की गई। वीर बाल दिवस को गुरु गोविंद सिंह के बेटों साहिबज़ादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह के शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा पिछले वर्ष ही की गई थी। गुरु गोविंद सिंह के बेटों साहिबज़ादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह के शहीदी स्थल को 'फतेहगढ़ साहिब' के नाम से जाना जाता है।

2023 में, भारत में बाघों की मृत्यु में चिंताजनक वृद्धि

वर्ष 2023 में, भारत में बाघों की मृत्यु में चिंताजनक वृद्धि हुइ है, मृत्यु संख्या रिकॉर्ड 204 तक पहुँच गई है। बाघों की सबसे अधिक मृत्यु महाराष्ट्र में देखा गया है, जहाँ अब तक 52 मौते हो चुकी है। वही मध्य प्रदेश में अबतक 45 बाघों की मृत्यु हो चुकी है।

FAME इंडिया चरण II

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को तीव्रता से अपनाने के लिए विनिर्माण चरण II (FAME इंडिया चरण II) योजना लाया गया है। ‘फेम इंडिया’ नेशनल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन (NEMM) का एक प्रमुख योजना है। ‘फेम इंडिया’ का मुख्य कार्य सब्सिडी प्रदान करके इलेक्ट्रिक वाहनों को देश में प्रोत्साहित करना है। FAME इंडिया चरण-I को वर्ष 2015 में शुरू किया गया था जो कि 31 मार्च, 2019 को पूरा हो गया था, उसके उपरांत 1 अप्रैल 2019 से इसे पाँच वर्षों के लिए चरण II के रूप में आगे बढ़ा दिया गया। इस योजना के अंतर्गत हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक तकनीक जैसे- माइल्ड हाइब्रिड, स्ट्रांग हाइब्रिड, प्लग इन हाइब्रिड और बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन इत्यादि सम्मिलित हैं। चरण II का बजटीय सहायता 10,000 करोड़ रुपए है। इस योजना का कार्यान्वयन एजेंसी 'भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय' है।

रॉयल थाई नेवी द्वारा बैंकॉक में हिन्द महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) कॉन्क्लेव ऑफ चीफ्स (COC) का 8वाँ संस्करण आयोजित

हाल ही में, रॉयल थाई नेवी द्वारा बैंकॉक में हिन्द महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) कॉन्क्लेव ऑफ चीफ्स (COC) का 8वाँ संस्करण आयोजित किया गया है। यह पहल स्वैच्छिक है जो क्षेत्रीय रूप से प्रासंगिक समुद्री मुद्दों पर चर्चा करने के लिए खुला एवं समावेशी मंच प्रदान करके हिन्द महासागर क्षेत्र के तटीय देशों की नौसेनाओं के मध्य समुद्री सहयोग बढ़ाने का प्रयास करती है। इस संगोष्ठी की कल्पना वर्ष 2008 में भारतीय नौसेना द्वारा एक ऐसे मंच के रूप में की गई थी जो हिन्द महासागर क्षेत्र के तटीय देशों की नौसेनाओं के मध्य समुद्री सहयोग को बढ़ाना चाहता है। हिन्द महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) का उद्घाटन संस्करण फरवरी 2008 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था, जिसमे भारतीय नौसेना दो वर्ष (2008 से 2010) हेतु अध्यक्ष थी।

टैगोर साहित्यिक पुरस्कार- 2023

हाल ही में सामाजिक तथा साहित्यिक क्षेत्रों में प्रदान किया जाने वाला टैगोर साहित्यिक पुरस्कार- 2023 का वितरण किया गया। नोबेल विजेता अभिजीत बैनर्जी को सामाजिक कार्यों हेतु टैगोर साहित्यिक पुरस्कार- 2023 से सम्मानित किया गया वही लेखिका सुकृता पॉल कुमार को उनकी पुस्तक 'सॉल्ट एंड पेपर: सेलेक्टेड पोएम्स' के लिए साहित्य के क्षेत्र में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

शोधकर्ताओं ने कन्नूर जिले की लैटेरिटिक पहाड़ियों में साइपेरेसी की नई प्रजाति की खोज की

हाल ही में शोधकर्ताओं ने कन्नूर जिले की लैटेरिटिक पहाड़ियों में साइपेरेसी की एक नई प्रजाति की खोज की है, इस प्रजाति का नाम फिंब्रीस्टिलिस जेलिलियाना (Fimbristylis Jaleeliana) है। इस प्रजाति का नाम पादप वर्गीकरणशास्त्री अब्दुल जलील के नाम पर रखा गया है। खनन गतिविधियों के कारण इन प्रजातियों का निवास तथा जीवन खतरे में है। साइपेरेसी घाँस के समान शाकाहारी पादप है, जो विशेषतः आर्द्र क्षेत्रों में पाए जाते हैं। अंटार्कटिक महाद्वीप मको छोड़ दें तो यह पादप लगभग सभी महाद्वीपों में पाया जाता है।

About the Author

A teacher is a beautiful gift given by god because god is a creator of the whole world and a teacher is a creator of a whole nation.

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.
Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.